थार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, सीवान सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

भगवानपुर हाट में थार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. सीवान सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है.

Siwan Road Accident: भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कौड़िया तख्त गांव स्थित एनएच-227ए पर बुधवार की देर शाम थार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान सदर अस्पताल, सीवान में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के बुधनी चौक निवासी रामप्रवेश शर्मा के पुत्र निरंजन कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि निरंजन कुमार एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था और बाइक से मशरख की ओर जा रहा था. इसी दौरान मशरख की ओर से सीवान जा रही थार से कौड़िया मकतब स्कूल के समीप उसकी जोरदार टक्कर हो गई.

गंभीर हालत में बसंतपुर से सीवान किया गया रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बसंतपुर पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मोबाइल पर आए कॉल से परिजनों को दी सूचना

घटना की सूचना मिलते ही एएसआई वीरेंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थार वाहन को मलमलिया चौक से जब्त कर लिया. युवक के मोबाइल पर आए कॉल के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी. सूचना मिलने के बाद मृतक के रिश्तेदार सदर अस्पताल पहुंच गए.

पुलिस कर रही मामले की जांच

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. वाहन को जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत यादव

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >