सीवान में युवाओं के श्रमदान से बदली विद्यालय की तस्वीर, नाले की सफाई कर जलजमाव और कीचड़ से दिलाई राहत

Siwan News : स्थानीय युवाओं ने जलजमाव और कीचड़ से परेशान प्राथमिक मकतब विशंभरपुर और मदरसे के पास श्रमदान कर रास्ते को सुगम बनाया. इस पहल से बच्चों की पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर हुईं.

Siwan News : प्रखंड की फलपुरा पंचायत स्थित प्राथमिक मकतब विशंभरपुर और उसके समीप संचालित मदरसे के पास जलजमाव एवं कीचड़ की गंभीर समस्या से छात्र, शिक्षक और स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान थे. विद्यालय तक पहुंचने का रास्ता दुर्गम हो जाने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी.

युवाओं ने श्रमदान कर दूर की समस्या

समस्या को देखते हुए स्थानीय युवाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए रविवार को श्रमदान किया. युवाओं ने नाले की सफाई कर जल निकासी की व्यवस्था बहाल की और रास्ते से कीचड़ हटाकर आवागमन सुगम बनाया. उनके सामूहिक प्रयास से विद्यालय और मदरसे तक पहुंचने में हो रही परेशानी काफी हद तक दूर हो गई.

कई युवाओं ने निभाई सक्रिय भूमिका

इस श्रमदान अभियान में महमूद खान, अब्दुल काशिफ, नदीम खान, खालिद, अफजल, बबलू, अब्दुल करीम सहित कई युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई. सभी ने मिलकर नाले की सफाई और रास्ते की मरम्मत का कार्य किया.

शिक्षकों ने की पहल की सराहना

प्रधान शिक्षक संतोष सेनानी यादव ने युवाओं के इस निस्वार्थ प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाजहित में किया गया यह श्रमदान प्रेरणादायक उदाहरण है. वहीं शिक्षक फिरोज अहमद ने सभी युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा और सहयोग की भावना ही सच्ची इंसानियत की पहचान है.

ग्रामीणों ने भी जताया आभार

स्थानीय ग्रामीणों ने युवाओं की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान संभव है. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बनी रहेगी.

Also Read : 13 साल पुराने अपहरण मामले के फरार आरोपी के घर कुर्की, गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umashankar ram

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >