सीवान: भगवानपुर हाट में पट्टीदारों पर मारपीट और अपहरण के प्रयास का केस, सात नामजद

Siwan News: भगवानपुर हाट में घर में घुसने से रोकने और रास्ते में मारपीट कर अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है. शशिकांत ने सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. पुलिस जांच में जुट गई है.

Siwan News: भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी शशिकांत ने अपने ही पट्टीदारों समेत सात लोगों के खिलाफ मारपीट और अपहरण के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

घर में घुसने से रोकने का आरोप

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शशिकांत अपने माता-पिता और अन्य परिजनों के साथ राजस्थान में रहते हैं. गांव आने पर उनके पट्टीदार अरविंद सिंह, रविकांत सिंह, मणिकांत सिंह और सौरभ उर्फ भोला सिंह ने उन्हें घर में प्रवेश करने से रोक दिया.

रास्ते में गाड़ी रोककर मारपीट का आरोप

शशिकांत ने आरोप लगाया कि जब वह महाराजगंज के करसौत जा रहे थे, तभी रास्ते में जुआफर निवासी ऋतिक यादव, मैरी सुदामा निवासी राहुल यादव, प्रिंस तथा अन्य लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली. आरोप है कि सभी ने उनके साथ मारपीट की और जबरन अपहरण करने का प्रयास किया. हालांकि वह किसी तरह वहां से बचकर निकल गए.

पुलिस ने शुरू की जांच

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >