सीवान में 7.48 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, सराय थाना पुलिस की कार्रवाई

सीवान में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 7.48 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी राजू कुमार के रूप में हुई है. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

सीवान: सराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 7.48 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से सफेद कागज की 25 पुड़ियों में रखी स्मैक बरामद की है. आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के चमड़ा मंडी कब्रिस्तान के पास एक युवक स्मैक की बिक्री कर रहा है. सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की.

भागने की कोशिश, पुलिस ने दबोचा

पुलिस को देखते ही युवक मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी राजू कुमार के रूप में हुई.

25 पुड़ियों में मिली 7.48 ग्राम स्मैक

तलाशी के दौरान आरोपित के पास से सफेद कागज की 25 पुड़ियों में कुल 7.48 ग्राम स्मैक बरामद हुई. बरामदगी के बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक के खिलाफ नगर थाना में पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस उसके नेटवर्क और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pankaj Kumar

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >