संवाद में महिलाओं ने समस्याओं को रखा

प्रखंड के चकरी और खुजवा पंचायतों में मंगलवार को आयोजित महिला संवाद में महिलाओं ने स्थानीय समस्याओं को रखा. खुजवा पंचायत के नौवाडीह और चकरी के जायजोरी में महिला संवाद का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि,रघुनाथपुर. प्रखंड के चकरी और खुजवा पंचायतों में मंगलवार को आयोजित महिला संवाद में महिलाओं ने स्थानीय समस्याओं को रखा. खुजवा पंचायत के नौवाडीह और चकरी के जायजोरी में महिला संवाद का आयोजन किया गया. संवाद के दौरान जयजोरी में हरपाल से श्री जाटहवा बाबा तक जर्जर सड़क को बनाने की मांग उठाई वही नौवाडीह में संवाद के दौरान चकरी में सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग उठाई. दोनों पंचायतों में संवाद का उद्घाटन प्रखंड परियोजना पदाधिकारी अशोक कुमार एवं छाया जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ चकरी की अध्यक्ष नीतू देवी,सचिव किरण देवी कोषाध्यक्ष सुनीता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. जिस दौरान ग्रामीण विकास विभाग द्वारा महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण हेतु योजनाओं की जानकारी चलचित्र के मध्य से जीविका दीदियों की जानकारी दी गई. वही नौंवाडीह गांव में महिला संवाद जीविका दीदियों ने चकरी बाजार में सार्वजनिक शौचालय, पंचायत के वार्ड में भी सार्वजनिक शौचालय की मांग किया एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया. प्रखंड परियोजना पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं की उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उनतक लाभ पहुचाने की लिए इस प्रकार की शिविर के माध्यम से जीविका दीदियों को जानकारी दी जा रही हैं.मौके पर अमरेश कुमार, सौरव कुमार , चिरंजीवी सिंह, वरुण कुमार, पंकज कुमार, किरण देवी, पूनम देवी , सुन्दर लाल पासवान, रिकू देवी मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >