सीवान में वित्त रहित शिक्षकों का धरना, शिक्षा नीति खत्म करने और नियमित वेतनमान की उठी मांग

बिहार के वित्त रहित शिक्षकों और कर्मचारियों ने मंगलवार को गोपालगंज मोड़ पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. उन्होंने सरकार से वित्त रहित शिक्षा नीति को समाप्त करने, शिक्षण संस्थानों का समायोजन करने और नियमित वेतनमान लागू करने की मांग की.

Siwan News: (विवेक कुमार सिंह) बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के आह्वान पर मंगलवार को गोपालगंज मोड़ स्थित धरना स्थल पर वित्त रहित शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. विभिन्न वित्त रहित विद्यालयों और महाविद्यालयों से पहुंचे शिक्षकों, प्राचार्यों और कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को रखा.

प्रदर्शनकारियों ने वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने, शिक्षण संस्थानों का समायोजन करने और नियमित वेतनमान लागू करने की मांग की.

चार दशक से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रहे शिक्षक: संजय यादव

धरना को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ. संजय यादव ने कहा कि वित्त रहित शिक्षक पिछले चार दशकों से राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद आज भी वित्त रहित शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन, सेवा सुरक्षा और अन्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है. उन्होंने सरकार से शिक्षकों की मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की.

मांगें पूरी नहीं हुईं तो पटना में होगा बड़ा आंदोलन

शिक्षक नेता प्रो. जयराम यादव ने कहा कि सरकार को वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करनी चाहिए और चुनाव के दौरान किए गए नियमितीकरण के वादे को पूरा करना चाहिए.

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शिक्षकों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो 24 अगस्त को पटना में बड़ा आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री से कफन मांगने तक की नौबत आ सकती है.

समाहरणालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

धरना प्रदर्शन के बाद शिक्षकों और कर्मचारियों ने समाहरणालय तक पदयात्रा निकाली. इसके बाद जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया.

ज्ञापन में वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने, शिक्षण संस्थानों का समायोजन, नियमित वेतनमान, सेवा सुरक्षा, पेंशन और कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा लागू करने की मांग की गई.

धरना में कई शिक्षक नेता रहे मौजूद

धरना कार्यक्रम में पारस सिंह कुशवाहा, सुनील श्रीवास्तव, रामनिवास, मधु पांडे, भारत प्रसाद, मोहम्मद औरंगजेब, ईमानुल हक, हरेराम यादव, चंद्रशेखर कुशवाहा समेत कई शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे.

Also Read: बांकीपुर में पवन सिंह और तेजस्वी यादव के काफिले आमने-सामने, BJP-RJD कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >