सीवान: महाराजगंज में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, एसडीओ ने मुख्य समारोह स्थल का किया निरीक्षण

महाराजगंज में स्वतंत्रता दिवस समारोह की प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. एसडीओ अनीता सिन्हा ने मुख्य समारोह स्थल का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

Siwan Independence Day: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. बुधवार को एसडीओ अनीता सिन्हा ने शहर के बोर्ड मिडिल स्कूल के मैदान सह मुख्य समारोह स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया.

इस दौरान एसडीओ ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा, मंच, परेड और अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान बीडीओ विंदू कुमार, सीओ जितेंद्र पासवान, ईओ डॉ. विपिन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

मुख्य समारोह स्थल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अधिकारियों ने मुख्य समारोह स्थल का भ्रमण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाली गतिविधियों के लिए उपलब्ध स्थान का जायजा लिया. मैदान की साफ-सफाई, समतलीकरण, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था तथा परेड के लिए आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की गयी.

समय से पहले पूरी हों सभी तैयारियां

एसडीओ ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो. उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया.

Also Read: 10 साल, शराबबंदी और हजारों करोड़ का नुकसान... बिहार में आखिर क्या-क्या बदला? पूरी तस्वीर आंकड़ों में समझिए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अफजल अनवर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >