शिक्षिका की पिटाई से छात्र की कलाई टूटी

केंद्रीय विद्यालय सीवान में एक शिक्षिका पर कक्षा आठ के छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है. इस पिटाई में छात्र की कलाई फ्रेक्चर को गया है. मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भादा खुर्द निवासी वरीय पत्रकार निरंजन कुमार के 12 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार से जुड़ा है.

सीवान. केंद्रीय विद्यालय सीवान में एक शिक्षिका पर कक्षा आठ के छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है. इस पिटाई में छात्र की कलाई फ्रेक्चर को गया है. मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भादा खुर्द निवासी वरीय पत्रकार निरंजन कुमार के 12 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार से जुड़ा है. पीड़ित छात्र के अनुसार, शुक्रवार को अंग्रेजी विषय की कक्षा के दौरान वह अपने एक सहपाठी से बातचीत कर रहा था. इसी बात से नाराज होकर अंग्रेजी की शिक्षिका इरा कुमारी उसके पास पहुंचीं और उससे कई सवाल पूछे. कुछ सवालों का जवाब नितेश ने दिया, लेकिन कुछ का जवाब नहीं दे सका. छात्र के पिता निरंजन कुमार ने आरोप लगाया है कि इसी बात से नाराज शिक्षिका ने कक्षा में रखे डंडे से नितेश की पिटाई शुरू कर दी. छात्र के हवाले से पिता ने बताया कि हाथ पर शिक्षिका ने चार से पांच डंडे मारी. पिटाई के दौरान नितेश लगातार दर्द की शिकायत करता रहा, लेकिन शिक्षिका ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया और मारपीट जारी रखी. पिता का आरोप है कि सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई. न तो बच्चे को प्राथमिक उपचार दिलाया गया और न ही उसकी हालत की कोई सुध ली गई. कक्षा समाप्त होने के बाद नितेश किसी तरह घर पहुंचा और अपने अभिभावकों को पूरी घटना बताई. इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि नितेश के बाएं हाथ की कलाई के पास की हड्डी टूट चुकी है. डॉक्टरों द्वारा हाथ में प्लास्टर किया गया. मामले में पिता ने स्कूल के प्राचार्य सहित डीएम से शिकायत की है. प्राचार्य हेमंत कुमार साहू ने बताया कि मामले की जांच करायी जा रही है. शिक्षिका से स्पष्टीकरण पूछा गया है. साथ ही अवकाश पर भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >