सीवान में जलजमाव से सैकड़ों एकड़ धान की फसल खतरे में, किसानों में बढ़ा तनाव

सीवान के नौतन थाना क्षेत्र के अगौता गांव में पानी की निकासी बंद होने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल खतरे में पड़ गई है. किसान अपनी बर्बाद होती फसल को बचाने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, वहीं दो पक्षों में विवाद के कारण तनाव का माहौल है.

सीवान के नौतन थाना क्षेत्र के अगौता गांव में पानी की निकासी बंद होने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूबने की स्थिति में पहुंच गई है. फसल बचाने को लेकर किसानों और दूसरे पक्ष के बीच तनाव बढ़ गया है. किसानों का आरोप है कि पानी निकास वाले स्थान पर मिट्टी भर दिए जाने से खेतों में जलजमाव हो गया है.

95 किसानों ने अंचल अधिकारी को दिया आवेदन

फसल बचाने की मांग को लेकर अगौता पंचायत के 95 किसानों ने नौतन अंचल पदाधिकारी शशि कुमारी को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया है. किसानों ने बताया कि अधिक बारिश के कारण पहले ही फसल प्रभावित है और अब पानी की निकासी बंद होने से धान की फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है.

मिट्टी हटाने को लेकर आमने-सामने हैं दो पक्ष

किसानों का कहना है कि पानी निकासी के रास्ते से मिट्टी नहीं हटाई गई तो वे फसल बचाने के लिए कोई भी कदम उठा सकते हैं. वहीं दूसरे पक्ष का दावा है कि वह जमीन उनकी निजी है और इसी कारण मिट्टी हटाने से इनकार किया जा रहा है. इस विवाद के कारण गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

जांच के बाद होगी कार्रवाई. अंचल अधिकारी

नौतन अंचल पदाधिकारी शशि कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों से आवेदन मिला है. मामले की जांच कर पानी निकासी वाले स्थान से मिट्टी हटाने की कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवनाथ पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >