सीवान में सड़क हादसे के बाद जली दुर्घटनाग्रस्त कार, एक की मौत

नेवारी गांव के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद गुस्साए अज्ञात ग्रामीणों ने रात में दुर्घटनाग्रस्त कार में आग लगा दी. सुबह जली कार मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई और जांच शुरू की गई.

Road Accident: रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नेवारी गांव के समीप रघुनाथपुर-सिसवन मुख्य सड़क पर शुक्रवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोशित अज्ञात ग्रामीणों ने रात में दुर्घटनाग्रस्त कार को आग के हवाले कर दिया. शनिवार की सुबह सड़क किनारे कार जली हुई अवस्था में मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

हादसे में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में सिसवन थाना क्षेत्र के सुभहाता गांव निवासी विनय कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था. घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश था.

रात में अज्ञात लोगों ने कार में लगायी आग

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात किसी समय अज्ञात लोगों ने दुर्घटना में शामिल कार में आग लगा दी. शनिवार की सुबह सड़क किनारे कार जली हुई अवस्था में मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

आग लगाने वालों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस दुर्घटना के साथ-साथ कार में आग लगाने की घटना की भी जांच कर रही है. पुलिस आग लगाने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी है. दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. थाना प्रभारी रविरंजन सिंह ने बताया कि कार में आग लगाने के मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >