सीवान में जनाजे से लौट रहे युवक को वाहन ने कुचला, घर से 500 की मीटर दूरी पर गई जान

Siwan News: सीवान में जनाजे में शामिल होकर घर लौट रहे युवक को एनएच-331 पर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Siwan News: (भगवानपुर हाट से रंजीत कुमार यादव की रिपोर्ट )
सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई. जनाजे में शामिल होकर घर लौट रहे युवक को एनएच-331 पर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया.

घर लौटने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

मृतक की पहचान नगवां नल बंध टोला निवासी सयफुल मियां के 38 वर्षीय पुत्र कलाम मियां के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मंगलवार की शाम वह गांव के एक व्यक्ति के जनाजे में मिट्टी देकर वापस घर लौट रहे थे. घर पहुंचने से पहले एनएच-331 स्थित रेलवे ओवरब्रिज के समीप सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

घर से महज 500 मीटर दूर चली गई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कलाम मियां की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा उनके घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर हुआ. घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर हाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया.

हादसे के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार की रात ही शव को एनएच-331 पर रखकर सड़क जाम कर दिया. जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. ग्रामीणों का आरोप था कि इस मार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.

यातायात नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि भारी वाहन तेज गति से गुजरते हैं और यातायात नियमों का पालन नहीं करते, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं. ग्रामीणों ने दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन से ठोस और प्रभावी कार्रवाई की मांग की. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया. इसके बाद आवागमन सामान्य हो सका. वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और मामले की जांच में जुटी हुई है.

चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, मृतक के घर पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. कलाम मियां अपने पीछे चार पुत्रियों को छोड़ गए हैं. उनकी सबसे बड़ी बेटी की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है. परिवार के सामने अब भरण-पोषण की गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है. मृतक का शव घर पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों के विलाप और चीत्कार से माहौल बेहद गमगीन हो गया.

Also Read: सीवान में घर के बाहर सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या, सुबह दरवाजे पर खून से लथपथ मिला शव, परिजनों के उड़े होश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >