सीवान में हॉस्पिटल रोड पर पड़ा मिला संदिग्ध शव, हाथ में लगी थी नीडल

Siwan News: स्थानीय लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति कल से ही इलाके में घूमता हुआ देखा गया था. लोगों का कहना है कि वह बीमार लग रहा था और हाथ में नीडल लगे होने से अनुमान है कि उसका कहीं इलाज चल रहा था.

Siwan News: (सीवान से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट)
सीवान शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित रहमान मार्केट के ठीक सामने रविवार को एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. इसके बाद घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई.

पोर्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया शव

नगर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष आंकी जा रही है. उसने सफेद बनियान पहन रखी थी और उसके हाथ में इलाज के दौरान लगाई जाने वाली नीडल लगी हुई थी.

स्थानीय लोगों ने दी जानकारी

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति कल से ही इलाके में घूमता हुआ देखा गया था. लोगों का कहना है कि वह बीमार लग रहा था और हाथ में नीडल लगे होने से अनुमान है कि उसका कहीं इलाज चल रहा था.

पहचान की अपील

पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को सूचना दे दी है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान की अपील की जा रही है. नगर थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पहचान करने में जुटी है.

Also Read: सीवान में 19 साल का लड़का ट्रेनों में यात्रियों को बनाता था निशाना, आरपीएफ-जीआरपी ने दौड़ाकर पकड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >