सीवान: बिजली कर्मियों को नहीं मिल रही पर्याप्त सुरक्षा सामग्री, बढ़ा खतरा

Siwan News : मानव बल कर्मियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए जल्द उठाए जाएंगे कदम

Siwan News (अफजल अनवर) : बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखने में मानव बल की सबसे बड़ी भूमिका मानी जाती है. क्षेत्र में जब भी तेज आंधी, बारिश, भीषण गर्मी या रात के अंधेरे में जब भी बिजली लाइन में खराबी आती है, तो सबसे पहले इन्हीं मानव बल कर्मियों को मौके पर भेजा जाता है.विडंबना यह है कि अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने वाले इन कर्मियों को आज भी पर्याप्त सुरक्षा सामग्री सेफ्टी बैल्ट, टॉर्च, हेलमेट ग्लव्स, सीढ़ी, रेनकोट, पिलास, टेस्टर, नहीं मिल पा रहा है. विभागीय जानकारी के अनुसार जिले में करीब 380 मानव बल विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत हैं, इनका काम बिजली लाइन की मरम्मत, फॉल्ट सुधारना, पोल पर चढ़कर तार जोड़ना और ट्रांसफॉर्मर से संबंधित कार्य करना होता है.

जान जोखिम में डालकर काम कर रहे बिजली कर्मी, हादसे की आशंका बढ़ी

यह कार्य काफी जोखिम भरा माना जाता है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. इसके बावजूद अधिकांश मानव बल बिना हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, ग्लव्स, जूता और अन्य सुरक्षा उपकरणों के ही काम करने को मजबूर हैं. शहर से लेकर गांव तक कई जगहों पर यह देखा गया कि मानव बल कर्मी सीधे बिजली पोल पर चढ़कर काम कर रहे थे, लेकिन उनके पास कोई सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं था. कई कर्मी सामान्य चप्पल और साधारण कपड़ों में ही बिजली लाइन दुरुस्त करते दिखाई दिये. ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है. जब प्रभात खबर की टीम ने कार्यरत मानव बल कर्मियों से बातचीत की तो उन्होंने नाम नहीं छापने की शर्त पर कई गंभीर बातें बताईं.

सुरक्षा उपकरणों की कमी की शिकायतों पर लिया संज्ञान

मानव बल के सुरक्षा को देखते हुए जो मानव बल पोल पर चढ़ते हैं. उन्हें सेफ्टी किट बैग उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन ऐसी शिकायत अगर है तो सभी मानव बल को सेफ्टी किट बैग जल्द ही उपलब्ध करा दिया जायेगा.

Also Read : शिवराजपुर हत्याकांड: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >