सीवान: मामा-भांजे की बाइक ट्रैक्टर डाला से टकराई, दोनों की मौत

Siwan News : सीवान: सड़क दुर्घटना में दो युवकों की जान गई, परिजनों में कोहराम

Siwan News (रवींद्र कुमार गुप्ता) : दरौंदा थाना क्षेत्र के सत्तजोरा मठिया के समीप सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. घटना रविवार की देर संध्या की है. जब मामा भगिना दरौंदा थाना क्षेत्र के रसूलपुर अपने बहन की घर से लौट का अपने गांव रामचंद्रापुर लौट रहे थे. इस बीच सत्तजोरा मठिया के समीप चिमनी पर मिट्टी ढोने वाली ट्रैक्टर लगी थी. तेज रफ्तार से अपाची से आ रहे मामा भगिना की गाड़ी मिट्टी में फिसल कर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के डाला में जा टकराई. जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल दोनों लोगों को ग्रामीणों की सहयोग से महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

पुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की जांच

जहां डॉक्टरों ने इलाज के क्रम में मौत घोषित कर दिया. सड़क दुर्घटना में रामचंद्रापुर गांव के हबीब मियां के लड़के सैफ अली एवं सारण जिले के दयालपुर गांव के शहाबुद्दीन मियां की मौत हो गई.इधर घटना की जानकारी होने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए है. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर एवं अपाची को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Also Read : हाजीपुर: सफल अभ्यर्थियों की मेहनत को मिला सम्मान और प्रोत्साहन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >