Siwan News : नामांकन में लापरवाही पर 106 प्रधानाध्यापकों का वेतन स्थगित

Siwan News : डीइओ ने कहा- हर हाल में बच्चों का उम्र सापेक्ष नामांकन सुनिश्चित करें

Siwan News (मनीष गिरि) : नये अकादमिक सत्र 2026-27 में नामांकन संबंधी विभागीय निर्देश का अवहेलना करना जिले के 106 प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को भारी पड़ गया. समीक्षा के दौरान वर्ग एक में नामांकन में रूचि नहीं लेने वाले सभी 106 प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के वेतन को डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है. डीइओ ने बताया कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के वर्ग एक में नामांकन संबंधी 6 अप्रैल को जारी पत्र के आलोक में स्थानीय कार्यालय द्वारा 6 अप्रैल, 8 अप्रैल, 16 अप्रैल, 6 मई, 11 मई, 19 मई व 21 मई को पत्र जारी किया गया था. डीइओ ने बताया कि पत्र में अकादमिक सत्र 2026-27 अन्तर्गत 06-14 आयुवर्ग के बच्चों का उम्र सापेक्ष कक्षा में नामांकन हेतु निदेश दिय गया था. बताया कि इसी क्रम में प्राथमिक शिक्षा के निदेशक 19 मई को पत्र जारी कर नये नामांकन की विस्तारित 31 मई तक विस्तारित की गई है, जिसकी सूचना सभी प्रधानाध्यापक को पूर्व में दी ज चुकी है. डीइओ ने बताया कि नये नामांकन हेतु जारी गुगल शीट में प्रगति का अवलोकन करने पर पाया गया कि 26 मई तक वर्ग एक में कुल 44 विद्यालयों का नया नामांकन शून्य है, तथा 62 विद्यालयों द्वारा वर्ग एक में नया नामांकन मात्र एक किया गया है, जो शिक्षा का अधिकार से बच्चों को वंचित रखने एवं उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना को दर्शाता है.

31 मई तक नामांकन बढ़ाने का निर्देश, नहीं तो होगी अनुशासनिक कार्रवाई

डीइओ ने बताया कि ऐसे में नये नामांकन शून्य तथा एक वाले कुल 106 विद्यालयों के प्रधान का मई 2026 का वेतन स्थगित कर दिया गया है. साथ ही निदेश दिया गया है कि नये नामांकन की विस्तारित तिथि 31 मई तक अपने-अपने विद्यालय में 06-14 आयुवर्ग के बच्चों का उम्र सापेक्ष कक्षाओं में नामांकन कराते हुए वांछित प्रतिवेदन विहित प्रपत्र में संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. डीइओ ने बताया कि नामांकन में सुधार नहीं होने पर अग्रेतर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी. इधर सदर प्रखंड के जिन विद्यालयों का वेतन स्थगित किया गया है, उसमें नया प्राथमिक विद्यालय ओरमा उत्तर टोला, मध्य विद्यालय सरावें, उत्क्रमित मध्य विद्यालय टरवां, मध्य विद्यालय बासोपाली व मध्य विद्यालय रेलवे कॉलोनी सीवान शामिल है. वहीं जीरादेई प्रखंड के जिन विद्यालयों का वेतन स्थगित किया गया है उसमें एनपीएस दुधन टोला, एनपीएस बेदवलिया, प्राथमिक विद्यालय हसनपुरवा व प्राथमिक विद्यालय भीखपुर तथा प्राथमिक विद्यालय गाजीपुर उर्दू शामिल है.

Also Read : Gopalganj news: बीमारी होने पर ‘गूगल डॉक्टर’ के भरोसे दवा खाना पड़ सकता है भारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >