सीवान : एसपी ने प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक

Siwan News : प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण पर बनी रणनीति

सीवान से अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट
Siwan News : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को वर्ष-2023 बैच के प्रशिक्षु एवं परिक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने की.बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने तथा अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को पुलिस कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने, जन शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया.

अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ितों को त्वरित न्याय का निर्देश

एसपी ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए जिससे आम लोगों का विश्वास और मजबूत हो. उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता, जवाबदेही और पेशेवर दक्षता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की सीख दी. साथ ही अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने पर बल दिया.बैठक में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों को थाना प्रबंधन, अनुसंधान प्रक्रिया, जनसंपर्क एवं आधुनिक पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की भी जानकारी दी गई. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए अनुशासन, ईमानदारी और जनता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण सबसे महत्वपूर्ण है.

Also Read : जेपीयू नामांकन: छपरा, सीवान और गोपालगंज से उमड़े आवेदन, 40 हजार पार पहुंचने की संभावना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >