पिपरा में आयोजित मेडिकल कैंप में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज

Siwan News : स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों के मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्श

Siwan News (रवींद्र कुमार गुप्ता) : आकर्ष आरोग्य क्लीनिक के बैनर तले रविवार को ग्राम पिपरा काली स्थान पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आए मरीजों ने कहा कि जो मरीज चिकित्सालय में अपना इलाज करवाने के लिए असमर्थ है. ऐसे लोगों के लिए डॉक्टर अभिषेक कुंदन एवं डॉक्टर उर्मिला सिंह निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मानव सेवा का कार्य कर रहे है. शिविर प्रभारी डॉ. अभिषेक कुंदन ने बताया कि शिविर में स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, त्वचा रोग, पेट संबंधित रोग, मिर्गी रोग, मौसमी बीमारियों, पायल्स तथा आंख, कान, गला, मुख एवं दंत संबंधित विभिन्न बीमारियों का इलाज किया गया.

डॉक्टरों ने मरीजों को परामर्श के साथ बांटी मुफ्त दवाएं

शिविर में डॉ. राजीव रंजन, डॉ. विकास भारद्वाज द्वारा मरीजों को परामर्श देकर निःशुल्क दवा वितरण की गई. शिविर में करीब 310 मरीज लाभांवित हुए. इस दौरान आशुतोष चंदन, उपसचिव सचिदानंद सिंह उर्फ शेखर, अक्षयलाल यादव, राजू राय, अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Also Read : गोपालगंज: बेटे को घेरने के बाद पिता पर किया गया हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >