Siwan News (आनंद मिश्र) : बड़हरिया।थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में उसी गांव के कुछ लोगों ने पहले रस्सी से पेड़ में बांधकर बंधक बनाया. फिर पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के शिवराज पुर के शहजाद अली (25) को उसी गांव के कुछ लोगों ने शनिवार की सुबह घर से बुलाकर ले गये.उसके बाद शाम को शहजाद अली की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पत्नी मोबिना खातून ने पुलिस को आवेदन देकर कहा कि शिवराज पुर के अमित चौधरी,प्रमेंद्र मांझी, छट्ठू मांझी,अवधकिशोर चौधरी,गुड्डू मांझी,राजन चौधरी, मंटू कुमार सहित आठ-लोगों ने उसके दरवाजे पल आकर शहजाद अली राय से ही बुलाकर लेकर कहीं चले गये थे.
नामजद आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
चार घंटे बाद में किसी ने फोन कर बताया कि उसके पति शहजाद अली को पेड़ में रस्सियों से बांध दिया ,फिर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर कर उसकी निर्मम हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष छोटन कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया. थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि घटना के सभी नामजद घर छोड़कर फरार हैं. पुलिस धर-पकड़ की कार्रवाई कर रही है. इस घटना से इलाके में तनाव बताया जाता है.इधर शहजाद की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Also Read : गोपालगंज: अविश्वास प्रस्ताव पर नहीं हुआ मतदान, प्रस्ताव हुआ खारिज
