सूता फैक्ट्री मोड़ पर शराब तस्करों पर शिकंजा, कार से 324 लीटर शराब बरामद, शराब और वाहन जब्त

Siwan News : सीवान के सूता फैक्ट्री मोड़ पर उत्पाद विभाग की छापेमारी, दो कारों से शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार.

सीवान से पंकज कुमार की रिपोर्ट
Siwan News : उत्पाद विभाग टीम ने मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूता फैक्ट्री मोड़ से दो वाहनों से शराब जब्त करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. पहली छापेमारी कर एक कार से 324 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. जहां कार में सवार दो शराब तस्कर हरियाणा के रोहतक जिले के महेंम थाना क्षेत्र के अजायब गांव निवासी दीपक व आसीन थाना क्षेत्र के महेद्रा गांव निवासी मनजीत को गिरफ्तार किया गया है. जिनके पास से शराब बरामद करते हुए कार और शराब को जब्त कर लिया गया है. वहीं दूसरी छापेमारी उसी स्थान पर की गई जहां एक ब्रेज़ा कार से शराब बरामद किया गया है.

600 लीटर से ज्यादा शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष अंकेश कुमार को सूचना मिली कि हरियाणा से बिहार में शराब की खेप आ रही है. तभी सूता फैक्ट्री मोड़ के समीप छापेमारी की गई. जहां एक ब्रेजा कार से 276.625 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. जबकिं कार में सवार शराब तस्कर हरियाणा के हंसी थाना क्षेत्र के महेंद्र गांव निवासी मनीष कुमार और आईएमटी चौक निवासी सागर को गिरफ्तार किया गया है. जहां चारों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जबकि शराब कहां जा रहा था इस संबंध में उत्पाद टीम जांच कर रही है.

Also Read : रातों-रात जहर डालकर 30 लाख की मछलियां मारी गईं, सुबह का मंजर देख सन्न रह गए मत्स्य पालक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >