सिसवन के चैनपुर बाजार में जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, सड़क बनी तालाब

Siwan News : शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ समाधान, चैनपुर बाजार में जलनिकासी व्यवस्था बदहाल

सीवान से पंकज कुमार
Siwan News : सिसवन प्रखंड के चैनपुर बाजार स्थित श्रीराम चौक (रामनवमी स्थल) के समीप नाली निर्माण नहीं होने तथा नाला क्षतिग्रस्त रहने के कारण मुख्य सड़क पर लगातार जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. सड़क पर घरों का गंदा पानी जमा रहने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों में इस समस्या को लेकर आक्रोश व्याप्त है.ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय से घरों का गंदा और दूषित पानी सड़क पर बह रहा है. दुर्गा चौक सहित आसपास के क्षेत्रों का पानी भी इसी मार्ग पर जमा हो जाता है, जिससे सड़क पर तालाब जैसा नजारा बना रहता है. जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क जर्जर होती जा रही है और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गई है.

जलनिकासी के अभाव में बढ़ी परेशानी, संक्रामक बीमारियों का मंडराया खतरा

स्थानीय निवासी बिट्टू सोनी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढों में लगभग एक फीट तक पानी जमा रहता है. इससे बाइक और साइकिल चालकों को काफी दिक्कत होती है तथा आए दिन लोग फिसलकर घायल हो जाते हैं.जलजमाव के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है.ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार से नाली निर्माण कराने की मांग की गई थी, लेकिन केवल सड़क बनाकर कार्य पूरा कर दिया गया.नाली का निर्माण आज तक नहीं हो सका.ग्रामीणों ने बताया कि विधायक, मुखिया और प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. लोगों ने शीघ्र नाली निर्माण कर जलजमाव की समस्या दूर करने की मांग की है.

Also Read : उजहरा गांव की बेटी ने बढ़ाया बिहार का मान, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते दो पदक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >