सीवान के खोदाईबाड़ी में तीन बच्चों की डूबने से मौत, सांसद ने जताया शोक, 27 अगस्त को परिजनों से मिलेंगी विजयलक्ष्मी देवी

खोदाईबाड़ी गांव में पोखरा में नहाने गए पांच बच्चों में से तीन की डूबने से मौत हो गई. इस घटना पर सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है.

MP Vijayalakshmi Devi: सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खोदाईबाड़ी गांव स्थित करनैया पोखरा में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से मिलने वाली चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता जल्द उपलब्ध करायी जायेगी. इस संबंध में उन्होंने अंचलाधिकारी और बीडीओ को आवश्यक निर्देश दिया है.

नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गये पांच बच्चे

सांसद ने बताया कि पोखरा में स्नान करने गये पांच बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे. ग्रामीणों ने सभी पांचों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन इनमें से तीन बच्चों को बचाया नहीं जा सका.

तीन बच्चों की हुई मौत

मृतकों में खोदाईबाड़ी गांव निवासी अरमान अली के 10 वर्षीय पुत्र तौफीक अली, फहीमुद्दीन के 10 वर्षीय पुत्र मो. इब ्रान और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नाथु छाप निवासी मनु अंसारी के 12 वर्षीय पुत्र इरशाद अंसारी शामिल हैं. इरशाद अंसारी अपने ननिहाल खोदाईबाड़ी आया हुआ था.

जल्द पूरी होगी मुआवजे की प्रक्रिया

सांसद विजयलक्ष्मी देवी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को सरकारी मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जायेगी. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये हैं, ताकि परिजनों को आर्थिक सहायता मिलने में देरी न हो.

27 अगस्त को परिजनों से मिलेंगी सांसद

सांसद ने कहा कि वह फिलहाल संसदीय क्षेत्र से जुड़े कार्यों को लेकर दिल्ली में हैं. आगामी 27 अगस्त को वह खोदाईबाड़ी पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगी और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा देंगी.

इसे भी पढ़ें: उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, तेजस्वी भी समर्थन में; पटना के आंदोलनकारी छात्र सड़क पर उतरने को तैयार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष गिरि

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >