सीवान: 17 महीने इलाज के बाद प्रेमी की मौत, शव लेकर प्रेमिका के घर पहुंचे परिजन, जानिए पूरा मामला

Siwan Crime News: सीवान के गुठनी थाना क्षेत्र में युवक की मौत के बाद परिजनों ने कथित प्रेमिका के घर के बाहर प्रदर्शन किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया.

सीवान से चंद्र प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
Siwan Crime News:
सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के खापजतौर गांव में बुधवार को एक युवक की मौत के बाद तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई. इलाज के दौरान मौत होने पर परिजन शव लेकर युवक की कथित प्रेमिका के घर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

क्या है पूरा मामला?

मृतक की पहचान खापजतौर गांव निवासी रमेश यादव के 24 वर्षीय पुत्र आशुतोष यादव उर्फ गोलू यादव के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार आशुतोष लंबे समय से इलाजरत था और बुधवार को उसकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण शव लेकर उसकी कथित प्रेमिका के घर पहुंच गए, जहां विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया.

परिजनों ने क्या आरोप लगाए हैं?

परिजनों का आरोप है कि 8 जनवरी 2025 को तेनुआ मोड़ के पास आशुतोष के साथ साजिश के तहत सड़क दुर्घटना कराई गई थी. उनका दावा है कि दुर्घटना की आड़ में मामले को दबाने की कोशिश की गई, जबकि युवक के साथ मारपीट हुई थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. परिजनों का यह भी कहना है कि आशुतोष का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था.ये आरोप मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए हैं. इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

युवक की मौत के बाद गांव में क्या हुआ?

युवक की मौत के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. शव को कथित प्रेमिका के घर के सामने रखकर प्रदर्शन किया गया. इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई. स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

यहां पढ़ें सीवान की खबरें

पुलिस ने कैसे संभाला मामला?

थानाध्यक्ष सुनील कुमार, एसआई निरंजन कुमार, एएसआई रंजीत कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद स्थिति को शांत कराया गया. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

पहले दर्ज हुई थी प्राथमिकी

परिजनों के अनुसार आशुतोष के घायल होने के बाद गुठनी थाना में आवेदन देकर सड़क दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. अब मौत के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत के पीछे वास्तविक कारण क्या था.

Also Read: सीवान में प्रभात खबर का प्रतिभा सम्मान समारोह आज, मेधावी छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित, रजिस्ट्रेशन शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >