सीवान में हिंसा के बाद चैंबर ऑफ कॉमर्स ने प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की

सीवान में बंद और प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ व पथराव के बाद चैंबर ऑफ कॉमर्स ने डीएम और एसपी की त्वरित कार्रवाई की सराहना की.

Siwan News: हाल ही में जिले में बंद और प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ और पथराव की घटनाओं के बाद सीवान चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जिला प्रशासन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है. चैंबर ने कहा कि प्रशासन की तत्परता से जिले में जल्द शांति व्यवस्था बहाल हुई और व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा कायम हुआ.

बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि बंद और प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ और पथराव कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया. इससे व्यापारी वर्ग में भय का माहौल बन गया था. संगठन के अनुसार, सामान्य तौर पर ऐसी घटनाओं के बाद कई दिनों तक बाजार प्रभावित रहता है, लेकिन जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा की त्वरित कार्रवाई से स्थिति जल्द सामान्य हो गयी.

हवाई फायरिंग मामले में पुलिसकर्मी पर कार्रवाई

चैंबर ने प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा की गयी हवाई फायरिंग की घटना का भी उल्लेख किया. संगठन ने कहा कि घटना के बाद लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना था. हालांकि, डीएम और एसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मी को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी.

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि हवाई फायरिंग के लिए कोई आदेश नहीं दिया गया था और यह व्यक्तिगत स्तर पर की गयी अनुचित कार्रवाई थी.

प्रशासन पर भरोसा मजबूत होने का दावा

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि प्रशासन ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ पूरे घटनाक्रम को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ संभाला और कानून-व्यवस्था बहाल की. इससे व्यापारियों और आम नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हुआ है.

संगठन ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीवान एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है. ऐसे में यहां शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना बेहद जरूरी है. चैंबर ने उम्मीद जतायी कि भविष्य में भी प्रशासन इसी तरह निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई करता रहेगा.

साथ ही चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.

Also Read: वोटिंग से एक दिन पहले प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज, नीतीश कुमार के वीडियो को फर्जी बताना पड़ा भारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >