अवैध हथियार-कारतूस की हो रही थी खरीद-ब्रिकी, तभी STF के साथ पहुंची सीवान पुलिस, आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को दबोचा

Siwan Arms Act Case : सीवान में STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आर्म्स एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी पर कई संगीन मामले दर्ज हैं.

सीवान से पकंज कुमार की रिपोर्ट
Siwan Arms Act Case:
सीवान में बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आर्म्स एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार आरोपी आर्म्स एक्ट मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था. उसके कई गंभीर मामले दर्ज हैं. गिरफ्तारी के बाद पुलिस अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

Siwan Arms Act Case: STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

सीवान में बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी तकनीकी अनुसंधान और साक्ष्यों के आधार पर की गई.

सीवान की खबरें को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Siwan Police: गुप्त सूचना पर हुई थी छापेमारी

पुलिस के अनुसार 23 जून की रात सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुरमाबाद गांव में अवैध हथियार और कारतूस की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद STF, जिला आसूचना इकाई और मुफस्सिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की.

Siwan Arms Act Case: सीवान पुलिस की सोशल मीडिया पोस्ट

Siwan Crime News: 30 जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन हुए थे बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 30 जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए थे. मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. इसके बाद मामले की जांच लगातार जारी थी. जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने रविवार को फरार चल रहे कृष्णा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के यामीपुर गांव का निवासी बताया गया है.

Siwan News: कई गंभीर मामलों में दर्ज है नाम

पुलिस के अनुसार कृष्णा शर्मा के खिलाफ सीवान जिले के मुफस्सिल और रेल थाना में डकैती, आर्म्स एक्ट तथा अन्य गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. रेल थाना कांड संख्या 04/2000 में भारतीय दंड संहिता की धारा 399, 402 और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) के तहत भी वह आरोपित है.

यह भी पढ़ें

Bihar STF: अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की हो रही जांच

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास का भी सत्यापन किया जा रहा है. पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर अवैध हथियार तस्करी से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है. पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध हथियार कारोबार और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Also Read: siwan weather: 29 जून को कैसा रहेगा सीवान का मौसम 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >