सीवान में 25 जुलाई की फायरिंग और पुलिस कार्रवाई की जांच, डीआईजी ने घटनास्थलों का किया निरीक्षण

DIG Investigation: 25 जुलाई को सीवान में हुए प्रदर्शन और फायरिंग की घटना की जांच के लिए सारण डीआईजी नीलेश कुमार ने घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों से मिलकर घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली.

DIG Investigation: 25 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान फायरिंग और पुलिस कार्रवाई को लेकर सारण डीआईजी नीलेश कुमार ने मंगलवार को शहर के गोपालगंज मोड़, जेपी चौक, बबुनिया मोड़ और अस्पताल मोड़ का निरीक्षण कर जांच की. इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली.

डीआईजी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से भी घटना के दौरान की गयी कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली. जांच के दौरान उन्होंने उन स्थानों का भी जायजा लिया, जहां 25 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच स्थिति तनावपूर्ण हुई थी.

स्थानीय लोगों से ली घटना की जानकारी

डीआईजी ने मौके की स्थिति को समझने के लिए स्थानीय लोगों से बातचीत की. लोगों से घटना के समय उनकी मौजूदगी, प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों और फायरिंग से संबंधित जानकारी ली गयी. अधिकारियों ने घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल की तैनाती और घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी भी डीआईजी को उपलब्ध करायी.

डीएम भी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय भी मौजूद रहे. डीआईजी और डीएम ने संबंधित अधिकारियों से घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली. दोनों अधिकारियों ने घटनास्थलों की स्थिति का जायजा लेते हुए मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने का प्रयास किया.

प्रदर्शन के दौरान तनावपूर्ण हुई थी स्थिति

बताया जाता है कि 25 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान जेपी चौक समेत शहर के कई हिस्सों में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी थी. इसी दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस की फायरिंग और लाठीचार्ज किये जाने का आरोप लगाया गया था. मामले की जांच के क्रम में डीआईजी ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से जानकारी जुटायी.

जांच के बाद घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के थावे में दहेज की बलि चढ़ी दो बच्चों की मां, 2 लाख रुपये के लिए सास-ननद ने ली जान, दो हिरासत में एक ननद फरार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >