Road Accident: हाई स्पीड ट्रैक्टर ने दो युवकों की ले ली जान, 5 को किया घायल, मची चीख-पुकार

Road Accident: बिहार में एक और भयंकर रोड एक्सीडेंट ने चीख-पुकार मचा दी. एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 2 लोगों की जान ले ली. इसके अलावा 5 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. एक की स्थिती गंभीर बनी हुई है. तो वहीं, मृतकों के परिवार के बीच चीख पुकार मच गई है.

Road Accident: बिहार में एक और रोड एक्सीडेंट ने परिजनों के बीच चीख-पुकार मचा दी. एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार और ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. जानकारी के मुताबिक, छपरा-सिवान मुख्य पथ के रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुकरेड़ा देवरिया के बीच लाइन होटल के पास अनियंत्रित तेज ट्रैक्टर ने एक साइकिल सवार और ई-रिक्शा को रौंदा डाला.

2 की गई जान, 5 हुए घायल

इस घटना में साइकिल सवार एक व्यक्ति और ई-रिक्शा में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई. वहीं, ई- रिक्शा में सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुभाष पासवान, मुखिया नगेंद्र राम और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया.

मृतकों और घायलों की हुई पहचान

मृतक की पहचान रिविलगंज रिवीलगंज थाना क्षेत्र के कचनार गांव निवासी कन्हैया राम के 40 वर्षीय पुत्र अरविंद राम और दूसरा मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कारिंगा पंचायत के मागाई डीह गांव निवासी हरि महतो के 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना महतो के रूप में की गई है. वहीं, घायल सभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कारिंगा पंचायत के मागाई डीह गांव निवासी सीता मांझी के 52 वर्षीय पुत्र रामेश्वर मांझी, चंद्रिका महतो (50 वर्ष), गौतम महतो के 40 वर्षीय पुत्र मनोज महतो, बीरेंद्र महतो (35 वर्ष), राघो महतो के 25 वर्षीय पुत्र अक्षय महतो बताया गया है. सभी घायलों का इलाज जारी है, जिसमें घायल मनोज महतो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

Also Read: Bihar Election: बिहार के दो बड़े नेता चिराग-तेजस्वी का आमना-सामना, आंख दिखाने के बदले मिले गले, सियासत ने ली करवट ?  

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >