प्रतिनिधि,दरौंदा. थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर भिखारीपुर गिरि टोला में मंगलवार की रात शादी समारोह में बोलेरो से आये बदमाशों ने आभूषण लूटने का प्रयास किया.इस दौरान बारातियों के विरोध करने पर दूल्हे के मामा को गोली मारकर घायल कर दिया.जिनका गंभीर अवस्था में गोरखपुर में इलाज चल रहा है.पुलिस वारदात में शामिल संदिग्ध बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि बारात सारण जिले रिविलगंज थाना के गोदना मठिया से आयी थी.बाराती जनवासा में ऑर्केस्ट्रा देख रहे थे. इस दौरान दुल्हन के चढ़ावे के लिये आये आभूषण को लेकर वर पक्ष के लोग यहां बैठे हुए थे.तभी बोलेरो से आये पांच की संख्या में अपराधी आभूषण लूटने की नीयत से असलहा तान दिये.इसका बारातियों ने विरोध किया.दोनों तरफ से झड़प में दुल्हे के मामा सिसवन थाना क्षेत्र के घूरघाट मठिया निवासी चित्तेश्वर भारती को बदमाशों ने गोली मार दी.छाती में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई. घायल चित्तेश्वर भारती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिये ले जाया गया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सीवान रेफर कर दिया. जहां से इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया गया है. घायल का इलाज गोरखपुर के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है. गोलीबारी की घटना के बाद एसडीपीओ अमन, थानाध्यक्ष विकाश कुमार सिंह एवं एफएसएल की टीम घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंची. बारातियों का कहना है कि लड़की के द्वार पर बारात सजा कर ले जाया जा रहा था. उस दौरान बोलोरो से पांच की संख्या में अपराधी पहुंचे थे. जो बैग में रखे गहने लेकर भागने का प्रयास करने लगे.इसका विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी.उधर बैंडबाजा व आर्केस्ट्रा की आवाज में अधिकांश लोगों को वारदात की तत्काल जानकारी नहीं मिल पायी.इस संबंध में थानाध्यक्ष विकाश कुमार सिंह ने कहा कि बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है.हमलावर जल्द ही पुलिस के पकड़ में हाेंगे. .
बदमाशों ने दूल्हे के मामा को मारी गोली
थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर भिखारीपुर गिरि टोला में मंगलवार की रात शादी समारोह में बोलेरो से आये बदमाशों ने आभूषण लूटने का प्रयास किया.इस दौरान बारातियों के विरोध करने पर दूल्हे के मामा को गोली मारकर घायल कर दिया.जिनका गंभीर अवस्था में गोरखपुर में इलाज चल रहा है.पुलिस वारदात में शामिल संदिग्ध बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.
