प्रतिनिधि, हसनपुरा बुधवार को सीएचसी हसनपुरा व नगर पंचायत हसनपुरा का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने किया. साथ ही गुरुजवा जलालपुर स्थित भेलाड़ में निर्मित होने वाले प्रखंड कार्यालय की भूमि का निरीक्षण किया. प्रखंड कार्यालय के चयनित भूमि देखने के बाद डीएम ने अंचलाधिकारी उदयन सिंह से कहा कि भवन निर्माण कार्य युद्धस्तर पर करायें. जेई से संपर्क स्थापित कर शीघ्र ही बिजली कनेक्शन लें, वरना एक डेढ़ माह का और विलंब हो जाएगा. वहीं प्रखंड कार्यालय जाने के लिए सड़क संकीर्ण है इसलिए इसे मिट्टी डलवाकर चौड़ीकरण करना होगा. डीएम ने कहा कि भूमि का सीमांकन करा कर पिलर लगवाएं. डीएम ने सीएचसी पहुंचे, जहां कागज पर लिखे रोस्टर को दिवाल पर चिपकाया देख भड़क गए. कहां कि टीवी दिया गया है रोस्टर दिखाने के लिए, लेकिन आप लोग इसे बंद करके रखते हैं. टीवी को शीघ्र ही चालू करने को कहीं. डीएम ने कहा कि यहां महिला व पुरुष डॉक्टर है, सभी प्रकार की दवाएं भी उपलब्ध हैं.यहां लोगों का बेहतर इलाज भी हो रहा है.थोड़ा मुख्यालय से दूर होने के कारण यहां मरीज कम पहुंच रहे हैं. डीएम नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे जहां कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार राज ने करीब आधे घंटे तक नगर पंचायत को सुंदर व स्वच्छ बनाने संबंधित विषयों पर विचार विमर्श की. इस दौरान डीएम ने कहा कि नगर पंचायत भवन बनाने के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है, शीघ्र ही निर्माण कार्य कराया जाएगा.मौके पर बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह व थाने के पुलिस अवर निरीक्षक लव पासवान आदि उपस्थित रहे.
जल्द तैयार होगा हसनपुरा प्रखंड कार्यालय का भवन
बुधवार को सीएचसी हसनपुरा व नगर पंचायत हसनपुरा का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने किया. साथ ही गुरुजवा जलालपुर स्थित भेलाड़ में निर्मित होने वाले प्रखंड कार्यालय की भूमि का निरीक्षण किया.
