बिहार में 28 फरवरी तक कराएं e-KYC नहीं तो राशन कार्ड से कटेगा नाम, इन 7 योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ

Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 28 फरवरी तय की गई है. समय सीमा के बाद जिन लाभुकों ने सत्यापन नहीं कराया, उनका नाम कार्ड से हटाया जा सकता है.

Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी कराने का अंतिम मौका दिया गया है. सरकार ने 28 फरवरी तक की समय सीमा तय की है. इसके बाद जिन लाभुकों ने ई-केवाईसी नहीं कराया होगा, उनका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा.

ई-केवाईसी अनिवार्य, नहीं तो कटेगा नाम

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है. खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आने वाले हर लाभुक के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है. समय सीमा खत्म होते ही पेंडिंग मामलों को चिह्नित किया जाएगा. इसके बाद कार्रवाई शुरू होगी.

सिवान में 20 प्रतिशत लाभुक अब भी लंबित

जिला आपूर्ति शाखा के आंकड़ों के अनुसार सिवान में कुल 27 लाख 73 हजार 954 लाभुक हैं. इनमें से करीब 80 प्रतिशत यानी 22 लाख 2 हजार 426 लोगों ने ई-केवाईसी पूरा करा लिया है. लेकिन अभी भी 5 लाख 71 हजार 528 लाभुकों का सत्यापन लंबित है.

विभाग का अनुमान है कि कई कार्डधारक बाहर रह रहे हैं. कुछ की मृत्यु हो चुकी है. वहीं कुछ मामलों में दो जगह नाम दर्ज होने की भी आशंका है.

सात बड़ी योजनाओं से भी होंगे वंचित

जिला आपूर्ति पदाधिकारी सीमा कुमारी ने बताया कि ई-केवाईसी नहीं कराने पर सिर्फ राशन ही नहीं, बल्कि अन्य योजनाओं का लाभ भी बंद हो सकता है. जिनका राशन कार्ड निरस्त होगा, वे कई सरकारी योजनाओं से बाहर हो जाएंगे.

इन योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, श्रमिक योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शामिल हैं. इन योजनाओं के लिए राशन कार्ड जरूरी दस्तावेज है.

जल्द करें सत्यापन

प्रशासन ने अपील की है कि जिन लाभुकों का ई-केवाईसी लंबित है, वे तुरंत नजदीकी जनवितरण प्रणाली दुकान या संबंधित केंद्र पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर लें. 28 फरवरी के बाद कोई मौका नहीं मिलेगा.

Also Read: बिहार में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, पुलिस मुख्यालय ने सभी थानों के लिए जारी किया फरमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >