एसपी ने 45 दारोगा का वेतन रोका

जिले में दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों की जांच प्रक्रिया में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने सख्त कार्रवाई की है.कांडों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि विभिन्न थानों के अनुसंधानकर्ताओं ने जब्त साक्ष्यों को समय पर फोरेंसिक जांच के लिए नहीं भेजा. जांच कार्य में आवश्यक तत्परता और गति का अभाव रहा जिससे मामलों की प्रगति रुकी हुई है और अभिलेखीकरण प्रभावित हो रहा है.इस गंभीर स्थिति को देखते हुए एसपी ने विभिन्न थानों में पदस्थापित 45 अनुसंधानकर्ता दारोगा का वेतन पर रोक लगा दी है.

प्रतिनिधि, सीवान. जिले में दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों की जांच प्रक्रिया में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने सख्त कार्रवाई की है.कांडों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि विभिन्न थानों के अनुसंधानकर्ताओं ने जब्त साक्ष्यों को समय पर फोरेंसिक जांच के लिए नहीं भेजा. जांच कार्य में आवश्यक तत्परता और गति का अभाव रहा जिससे मामलों की प्रगति रुकी हुई है और अभिलेखीकरण प्रभावित हो रहा है. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए एसपी ने विभिन्न थानों में पदस्थापित 45 अनुसंधानकर्ता दारोगा का वेतन पर रोक लगा दी है. साथ ही उन्हें कड़ी चेतावनी जारी की गई है. इन सभी अनुसंधानकर्ता को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने थाना क्षेत्र के लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें. जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए. एसपी ने स्पष्ट किया कि कर्तव्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर आयोजित प्रतिनिधि, सीवान.बिहार पुलिस सप्ताह के तहत चौथे दिन पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें पुलिस महकमे के सिपाहियों और पुलिस पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. शिविर में यातायात थानाध्यक्ष अभयनंदन कुमार ने रक्तदान किया. शिविर में लोग ब्लड डोनेशन करने पहुंचे. अस्पतालों में रक्त की कमी रहती है, इससे बहुत हद तक जरूरतमंद लोगों को रक्त मुहैया हो पायेगा. पुलिस की जनसेवा का रूप लोगों को पसंद आया. इसी उद्देश्य से पुलिस केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. इससे रक्त की कमी दूर की जा सकेगी. शिविर में पुलिसकर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >