प्रशासनिक भवन बनने का मार्ग प्रशस्त

जिलाधिकारी विवेकरंजन मैत्रेय की पहल से प्रखंड के यमुनागढ़ स्थित अर्धनिर्मित पंचायत भवन के नगर पंचायत का प्रशासनिक भवन बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है. डीएम ने मंगलवार को अर्धनिर्मित पंचायत सरकार भवन का स्थल निरीक्षण किया. पंचायत भवन के लिए बिल्डिंग तैयार हो रही थी,जिसके निर्माण में 60 लाख रुपये भी खर्च हो गये थे

प्रतिनिधि, बड़हरिया. जिलाधिकारी विवेकरंजन मैत्रेय की पहल से प्रखंड के यमुनागढ़ स्थित अर्धनिर्मित पंचायत भवन के नगर पंचायत का प्रशासनिक भवन बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है. डीएम ने मंगलवार को अर्धनिर्मित पंचायत सरकार भवन का स्थल निरीक्षण किया. पंचायत भवन के लिए बिल्डिंग तैयार हो रही थी,जिसके निर्माण में 60 लाख रुपये भी खर्च हो गये थे.लेकिन इसके बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र में आने से कानूनी अड़चन उत्पन्न हो गयी थी.इधर इसे नगर पंचायत के प्रशासनिक भवन बनाने के लिए और भूमि की आवश्यकता थी.इसी के मद्देनजर निरीक्षण के दौरान डीएम ने सीओ सरफराज अहमद को निर्देश दिया कि आवश्यक भूमि को नगर पंचायत बड़हरिया को हस्तांतरित कर नगर पंचायत के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य छह माह के अंदर कराया जाय. साथ ही उन्होंने सीओ को यह भी निर्देश दिया कि पंचायत सरकार भवन के लिए स्वीकृत एक करोड़ 19 लाख 64 हजार रुपये में से खर्च राशि को छोड़कर शेष राशि को नगर पंचायत के प्रशासनिक भवन निर्माण में एडजस्ट कर ली जाय. वहीं सीओ ने बताया कि नगर पंचायत के प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए 12,553 वर्ग फीट भूमि की आवश्यकता है.यदि भूमि में कमी होती है तो बगल में उपलब्ध करीब चार कठ्ठा अतिरिक्त भूमि को भी नगर पंचायत को हस्तांतरित कर दी जाएगी, ताकि भवन निर्माण में किसी प्रकार की अड़चन न आए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >