15 जून तक जमा करना होगा चावल :डीएम

डीएम मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक हुयी. इसमें डीएम ने 15 जून तक सीएमआर जमा का निर्देंश दिया.

सीवान: डीएम मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक हुयी. इसमें डीएम ने 15 जून तक सीएमआर जमा का निर्देंश दिया.समीक्षा के क्रम में बताया गया कि मिलर के द्वारा तय लक्ष्य के विरुद्ध (सीएमआर) जितना लॉट गिराना चाहिए था उतना लॉट मिलरों के द्वारा नहीं गिराया गया है.इस संबंध में जिला प्रबंधक एसएफसी से प्रत्येक दिन सीएमआर के तहत लॉट जमा के स्थिति के प्रगति का अनुश्रवण कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया.वैसे मिलर जो अपनी क्षमता के अनुरूप चावल नहीं दे रहे हैं.उनसे कारण पृच्छा पूछने का भी निर्देश दिया गया. इवीएम व वीवी पैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण सीवान.डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने मंगलवार को भंटापोखर स्थित इवीएम व वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया. दो मई से इवीएम एवं वीवी पैट की प्रथम स्तरीय शुरू हो रही जांच की तैयारी का जायजा लिया.प्रतिदिन पूर्वाह्न 9:00 बजे से अपराह्न 7:00 बजे तक इवीएम एवं वीवी पैट जांच किया जाएगा.पूरी प्रक्रिया की लाइव वेव कास्टिंग भी कराई जाएगी. एफएलसी के दौरान जिला के सभी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधिगण को भाग लेना अनिवार्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >