सीवान हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 लोगों को साजिशकर्ता के रूप में किया चिन्हित, पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा का भी नाम दर्ज

Siwan News : सीवान शहर में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पथराव के मामले में नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. इनमें पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा समेत 19 लोगों को साजिशकर्ता के रूप में चिन्हित किया गया है.

Siwan News : शहर में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पथराव के मामले में नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई उपद्रवियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में 19 लोगों को साजिशकर्ता के रूप में भी चिन्हित किया है. पुलिस का दावा है कि इन लोगों ने भीड़ को उकसाने और प्रदर्शन को हिंसक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

पूर्व विधायक समेत 19 लोगों को बनाया साजिशकर्ता

पुलिस द्वारा चिन्हित साजिशकर्ताओं में जीरादेई के पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा, विकास यादव, अमित कुमार, प्रिंस पासवान, जयशंकर पंडित, सोहिला गुप्ता, दीपक सम्राट, युवराज गुप्ता, अल्ताफ राजा, अहमद नवाज, नैतुल्ला खान, असरफ, नैमत खान, रसीदा हुसैन, गुफरान सिद्दीकी, सोनू हथौड़ी, मो. खालिद, श्रीनिवास यादव और गब्बर यादव के नाम शामिल हैं.

पथराव में कई पुलिसकर्मी और अधिकारी हुए घायल

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी और पदाधिकारी घायल हो गए. हालात बिगड़ने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया.

वीडियो फुटेज के आधार पर जारी है जांच

नगर थाना पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है. सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपितों की पहचान की जा रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : जेपीयू ने जारी किया स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम, 28 जुलाई से होगी परीक्षा



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >