पिकअप पलटा, चालक व खलासी जख्मी

सराय थाना क्षेत्र के बड़कागांव के समीप सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार पिकअप चक्का फटने से पलट गया. इसमें चालक और खलासी चोटिल हो गए. वहीं पिकअप में लदे फल सेव, संतरो के दर्जनों कार्टन बिखर गए.स्थानीय लोगों की मदद से चोटिल चालक व खलासी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. सराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया पिकअप का चक्का फटने से हादसा हुआ है.

सीवान. सराय थाना क्षेत्र के बड़कागांव के समीप सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार पिकअप चक्का फटने से पलट गया. इसमें चालक और खलासी चोटिल हो गए. वहीं पिकअप में लदे फल सेव, संतरो के दर्जनों कार्टन बिखर गए.स्थानीय लोगों की मदद से चोटिल चालक व खलासी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. सराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया पिकअप का चक्का फटने से हादसा हुआ है. पुलिस ने शराब के दो घंधेबाज सहित आठ को किया गिरफ्तार भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के अलग -अलग गांवों में सोमवार की रात्रि में पुलिस ने छापेमारी कर दो शराब के धंधेबाज तथा पांच पियक्कड़ों को पकड़ा है. पकड़े गए धंधेबाज गुलाब चौधरी और चंदन चौधरी बलहा के पास से 109.2 लीटर देशी शराब बरामद किया है. जबकि चार पियक्कड़ को भी बलहा गांव से ही पकड़ा गया है. जिसमें सहसरांव गांव के सतेंद्र कुमार प्रसाद,उपेंद्र कुमार यादव,मुन्ना कुमार,मैरी सुदामा गांव निवासी अशोक मिश्रा और माघर निवासी नवीन कुमार चौबे को माघर बजार से पकड़ चलान के लिए भेजा है. जबकि मारपीट के मामले के आरोपित गाजियापुर निवासी संतोष कुमार यादव को गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >