Karsaut PACS Election: करसौत प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. अध्यक्ष पद के लिए तीन तथा सदस्य पद के लिए 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. संवीक्षा के बाद अध्यक्ष एवं सदस्य पद के सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये.
25 अगस्त को नाम वापसी और चुनाव चिह्न का आवंटन
निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ सिम्पी कुमारी ने बताया कि 25 अगस्त को नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा. इसके बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.
एक सितंबर को होगा मतदान
बीडीओ ने बताया कि करसौत पैक्स के लिए एक सितंबर को सुबह सात बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा. मतदान के लिए मध्य विद्यालय करसौत में तीन बूथ बनाए गये हैं. मतदान समाप्त होने के बाद उसी शाम मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा.
1414 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
करसौत पैक्स में कुल 1414 मतदाता हैं. चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया गया है. मतदान के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किये जा रहे हैं.
तीन सितंबर तक पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया
निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ सिम्पी कुमारी ने बताया कि करसौत पैक्स चुनाव की पूरी प्रक्रिया तीन सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी. चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.
इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे
