सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा बैजनाथ धाम रवाना हुआ कांवरियों का जत्था

सावन की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर उजाय गांव से कांवरियों का एक जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ. यात्रा शुरू करने से पहले, श्रद्धालुओं ने श्री गौरी शंकर बाबा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुखद यात्रा की कामना की. पूरा गांव 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा.

Sawan Somwari: सावन की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर सोमवार को दरौंदा प्रखंड के उजाय गांव से श्रद्धा और भक्ति से सराबोर कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ. यात्रा शुरू करने से पहले श्रद्धालुओं ने उजाय स्थित श्री गौरी शंकर बाबा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान शिव से सुखद एवं सफल यात्रा की कामना की.

पूजा-अर्चना के बाद उजाय गांव निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू विजयीत सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की टीम बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुई. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा. श्रद्धालुओं में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था.

जलाभिषेक के लिए बाबा धाम रवाना हुए कांवरिये

कांवरियों ने बताया कि सावन के पवित्र महीने में बाबा बैजनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने का विशेष धार्मिक महत्व है. इसी आस्था और विश्वास के साथ श्रद्धालु कांवर यात्रा पर निकले हैं. यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव का नाम जपते हुए निर्धारित मार्ग से बाबा धाम की ओर बढ़ेंगे.

कांवरियों के जत्थे के रवाना होने से उजाय गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया. स्थानीय लोगों ने कांवरियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के थावे में दहेज की बलि चढ़ी दो बच्चों की मां, 2 लाख रुपये के लिए सास-ननद ने ली जान, दो हिरासत में एक ननद फरार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >