Siwan News : दरौंदा प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवादों के त्वरित निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया. अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण और थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं. कुल 15 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से 11 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया.
चार मामलों में जारी किया गया नोटिस
जनता दरबार में प्राप्त शेष चार मामलों में आवश्यक दस्तावेजों और तथ्यों की जांच के लिए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया गया. अधिकारियों ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए मामलों को जांच के लिए लंबित रखा.
त्वरित और पारदर्शी समाधान पर जोर
अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े. जनता दरबार में थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष मोहन कुमार, राजस्व कर्मचारी, डीईओ ब्रजेश राज सहित संबंधित फरियादी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.
