सीवान के दरौंदा में शिक्षक साइबर ठगी का शिकार, फर्जी परिवहन विभाग लिंक खोलते ही खाते से 16 हजार रुपये निकले

दरौंदा प्रखंड के एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार यादव साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं. परिवहन विभाग के नाम पर आए एक फर्जी लिंक को खोलते ही उनके खाते से करीब 16 हजार रुपये निकाल लिए गए.

Cyber Fraud: दरौंदा प्रखंड के मछौती स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार यादव साइबर ठगी का शिकार हो गये. साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल पर परिवहन विभाग के नाम से फर्जी लिंक भेजा. लिंक खोलते ही मोबाइल हैंग हो गया और इसके बाद उनके एसबीआई बैंक खाते से करीब 16 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी.

व्हाट्सएप पर आया था फर्जी लिंक

बताया जाता है कि शिक्षक के मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से परिवहन विभाग के नाम से एक लिंक भेजा गया था. संदेश को वास्तविक समझकर उन्होंने लिंक खोल दिया. लिंक खोलने के बाद मोबाइल के काम करने में परेशानी शुरू हो गयी.

खाते से हुई 16 हजार रुपये की निकासी

आरोप है कि इसी दौरान साइबर अपराधियों ने कथित रूप से मोबाइल का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया और शिक्षक के एसबीआई बैंक खाते से करीब 16 हजार रुपये की निकासी कर ली. घटना के बाद शिक्षक को साइबर ठगी का पता चला.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >