सीवान में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद, युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

सीवान में क्रिकेट मैच के दौरान मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

सीवान: एमएच नगर थाना क्षेत्र के भीखपुर-भगवानपुर गांव में बुधवार की शाम क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. दोस्तों के बीच शुरू हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने ही साथी की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना में गंभीर रूप से घायल अनमोल कुमार सिंह, भीखपुर-भगवानपुर निवासी विश्वंभर सिंह का पुत्र है. उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

क्रिकेट मैच के दौरान हुआ विवाद

परिजनों के अनुसार, अनमोल कुमार सिंह गांव में आयोजित क्रिकेट मैच में खेलने गया था. इसी दौरान किसी बात को लेकर खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई. आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने धारदार हथियार से अनमोल की गर्दन पर वार कर दिया.

प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अनमोल को इलाज के लिए हसनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया.

पुलिस जांच में जुटी

एमएच नगर थाना पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है. थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amarnath Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >