Siwan News : पूर्व विधायक के पत्र पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने लिया संज्ञान

बसंतपुर नगर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार, सड़क और सफाई की बदहाल व्यवस्था को लेकर पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह की शिकायत पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने संज्ञान लिया है.

सीवान. बसंतपुर नगर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार, सड़क और सफाई की बदहाल व्यवस्था को लेकर पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह की शिकायत पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने संज्ञान लिया है. सचिवालय ने नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिये हैं. पूर्व विधायक ने कार्यपालक पदाधिकारी का तत्काल स्थानांतरण और अब तक हुए कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी. उन्होंने आरोप लगाया कि 2020 में नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद पांच साल में हालात बद से बदतर हो गये हैं. बसंतपुर से सरेया, थाना रोड, उच्च विद्यालय और महाराजगंज जाने वाली सड़कें गड्ढों और कीचड़ से भर चुकी हैं. कचरा प्रबंधन, सफाई, नालों और कुओं की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये खर्च दिखाये गये लेकिन धरातल पर कोई सुधार नहीं है. बच्चों को कीचड़ में गिरते हुए स्कूल जाना पड़ता है, जबकि अधिकारी उदासीन हैं. पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारी की मिलीभगत से केवल लाभकारी कार्य किए जा रहे हैं. कुओं की सफाई में भी लाखों रुपये कागज पर खर्च दिखाये गये. उन्होंने सीएम से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और नगर पंचायत की जांच की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >