आउटसोर्स एजेंसी से करायी जायेगी साफ-सफाई

सोमवार को नगर पंचायत की सामान्य बैठक मुख्य पार्षद राजेश कुमार गुप्ता की अद्यक्षता में हुई, बैठक में नौ बिंदुओं पर चर्चा हुई. जिसमें सभी वार्डो से पार्षदों द्वारा चार-चार प्रस्ताव लिया गया है. जबकि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी चौक चौराहों पर प्याऊ की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया. बैठक की शुरुआत के बाद मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ललित कुमार झा द्वारा पार्षदों से प्रस्ताव पर चर्चा की गई.

प्रतिनिधि. गुठनी. सोमवार को नगर पंचायत की सामान्य बैठक मुख्य पार्षद राजेश कुमार गुप्ता की अद्यक्षता में हुई, बैठक में नौ बिंदुओं पर चर्चा हुई. जिसमें सभी वार्डो से पार्षदों द्वारा चार-चार प्रस्ताव लिया गया है. जबकि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी चौक चौराहों पर प्याऊ की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया. बैठक की शुरुआत के बाद मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ललित कुमार झा द्वारा पार्षदों से प्रस्ताव पर चर्चा की गई. बैठक में नगर पंचायत में वाटर एटीएम लगाने, एकीकृत फागिंग मशीन खरीदने, जिम पोर्टल से जेनरेटर क्रय करने पर भी चर्चा किया गया. वहीं नगर पंचायत में आने वाले नल जल योजना का प्राक्कलन किया जायेगा. बैठक में नगर पंचायत की साफ सफाई आउटसोर्स एजेंसी से कराने पर भी विचार विमर्श किया जाएगा. ताकि नगर पंचायत के साफ सफाई पर विशेष ध्यान रहे. पूर्व में लाए गये प्रस्ताव पर चेयरमैन, उप चेयरमैन और वार्ड पार्षदों ने बस स्टैंड और यात्री पड़ाव पर भी प्रमुखता से चर्चा किया और कहा कि इसके न रहने से आए दिन मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति लगी रहती है. बैठक में नगर पंचायत में सुलभ शौचालय के मुद्दे पर भी वार्ड पार्षदों ने मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद को अवगत कराया और कहा कि मुख्य बाजार में सुलभ शौचालय न होने से आम लोगों के साथ-साथ दुकानदारों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और युवतियों को होती है. जिस पर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया और बताया गया कि आने वाले दिनों में इसका प्रस्ताव भेजा जाएगा. बैठक में उप मुख्य पार्षद पूनम देवी, निर्भय कुमार शुक्ला, दिलीप सिंह, संध्या कुमारी, इंदिरा देवी, उर्मिला देवी, चंपा देवी, अजय कुमार दुबे, सोनू कुमार मद्धेशिया, पीयारी देवी, सरिता देवी, अनिता देवी, पूनम देवी, अमित कुमार, सुभावती देवी मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >