Bihar News: मोबाइल छीनने का विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार युवक की कर दी हत्या, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उसके पुत्र का मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया, जब युवक ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

Bihar News: बिहार के सीवान जिले के जामो बाजार थाना क्षेत्र के मराठी गांव में शनिवार की शाम लगभग 4 बजे मोबाइल फोन छीनने का विरोध करने पर अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया. मृतक की पहचान आशीष कुमार उर्फ अमित कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो मराछी गांव निवासी सुवेश सिंह का पुत्र था. घटना के संबंध में मृतक के पिता सुवेश सिंह ने बताया की उसका पुत्र घर से खेत की तरफ जा रहा था.

उसी दौरान घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर बघौच बाबा के समीप दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उसके पुत्र का मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया तो आशीष अपराधियों का विरोध करते हुए उनसे भीड़ गया. अपराधियों एवं आशीष के बीच हाथापाई भी हुई. उसके बाद एक अपराधी ने आशीष को गोली मार दिया तथा गोरेयाकोठी के तरफ फरार हो गए. स्थानीय लोगों लोगों ने जामो बाजार थाने की पुलिस एवम 112 पुलिस को सूचना दी. लोगों ने जख्मी हालत में आशीष को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया.

Also Read: Bihar News: पटना में एक कर ड्राइवर पर अपराधियों ने चलायी ताबड़तोड़ गोलियां, घटना की जांच में जुटी पुलिस

लेकिन सदर अस्पताल लाने के दौरान उसकी मौत रास्ते में हो गई. नगर थाने की पुलिस ने मृतक के पिता का बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया. एसपी अमितेश कुमार ने बताया की सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए जामो बाजार थानाध्यक्ष एवं डायल 112 घटनास्थल पर पहुंची, जहां एक युवक को घायल अवस्था में पाया गया. आसपास के लोगों के पूछताछ से ज्ञात हुआ की आपसी वाद विवाद में गोली चलाई गई है. घटना के कारण के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >