सीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर लाखों के गहने उड़ाए

Bihar Crime News: सीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूट की वारदात हुई है. 5-6 हथियारबंद बदमाशों ने दुकान में घुसकर दुकानदार को बंधक बना लिया. उसके बाद सोने-चांदी के आभूषण व कैश लूटकर फरार हो गए.

Bihar Crime News: बिहार के सीवान जिले में सोमवार को दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूट की वारदात हुई. बसंतपुर थाना क्षेत्र के खोरीपाकर बाजार में हथियारबंद बदमाशों ने एक आभूषण दुकान को निशाना बनाया. घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में घुसे बदमाश

घटना सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र की है. खोरीपाकर बाजार स्थित अरुण ज्वेलर्स में 5-6 की संख्या में बदमाश घुस आए. बताया जा रहा है कि सभी अपराधी दो या तीन बाइकों पर सवार होकर आए थे. दुकान में घुसते ही उन्होंने हथियार निकाल लिए और दुकानदार को धमकाने लगे. बदमाशों ने दुकान मालिक को बंधक बना लिया. इसके बाद आराम से लूटपाट शुरू कर दी.

सोने-चांदी के गहने और नगदी लूटकर फरार

अपराधियों ने दुकान से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी लूट लिए. स्थानीय लोगों के अनुसार लूट की राशि करीब 18 से 20 लाख रुपये बताई जा रही है. कुछ लोगों का कहना है कि लूट की रकम 25 लाख रुपये तक हो सकती है. लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश तेजी से मौके से फरार हो गए.

दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

वारदात के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की. गोली की आवाज सुनते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी दुकानों को बंद कर सुरक्षित जगहों पर भागने लगे. घटना के कुछ ही देर बाद पूरे इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई.

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में बदमाशों को दुकान में घुसते और लूटपाट करते देखा जा सकता है. पुलिस अब इन्हीं फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं. अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सीवान के एसपी विक्रम सिहाग ने कहा है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है.

व्यापारियों में बढ़ी चिंता

हाल के दिनों में सीवान में ज्वेलरी दुकानों में लूट की यह दूसरी बड़ी घटना बताई जा रही है. लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा.

Also Read: ‘मां की बहुत याद आ रही है’, राजनीति में एंट्री के बाद मां की प्रतिमा पर निशांत ने किया माल्यार्पण, हुए भावुक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >