सीवान के भगवानपुर हाट में युवा शिक्षा पर विभागीय संगोष्ठी, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा

राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज में 'युवा शिक्षा: चुनौतियां, अवसर एवं राष्ट्र निर्माण में भूमिका' विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें शिक्षकों और प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर युवाओं के भविष्य और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विचार-विमर्श किया.

Youth Education Seminar: राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज में ‘युवा शिक्षा : चुनौतियां, अवसर एवं राष्ट्र निर्माण में भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय विभागीय संगोष्ठी आयोजित की गयी. इसमें कॉलेज के शिक्षकों के साथ बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने की. उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें सही दिशा देना हम सभी की जिम्मेदारी है. सही अवसर मिलने पर युवा देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं. उन्होंने युवाओं को शिक्षा के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया.

युवाओं के सामने मौजूद शैक्षणिक चुनौतियों पर चर्चा

प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने युवाओं के सामने मौजूद शैक्षणिक चुनौतियों और उनके समाधान पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि बदलते समय के अनुसार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना जरूरी है.

राष्ट्र निर्माण में शिक्षित युवाओं की अहम भूमिका

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. मृगेंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षित युवाओं की अहम भूमिका है. उन्होंने कहा कि शिक्षा युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

प्रशिक्षुओं ने प्रस्तुत किये शोध-पत्र

संगोष्ठी में बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने विषय से संबंधित शोध-पत्र प्रस्तुत किये. बेहतर प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कॉलेज प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि डॉ. मृगेंद्र कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत यादव

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >