सीवान: हसनपुरा में बीएलओ की बैठक, मतदान केंद्रों की GPS लोकेशन सत्यापित करने का निर्देश

हसनपुरा में बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह ने बीएलओ की बैठक कर मतदान केंद्रों की GPS लोकेशन सत्यापित करने और सुविधाओं की जानकारी BLO एप पर अपडेट करने का निर्देश दिया.

Siwan News: हसनपुरा प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों की सटीक भौगोलिक स्थिति दर्ज करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

बीएलओ एप से करनी होगी जीपीएस लोकेशन की पुष्टि

बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी बीएलओ को बीएलओ एप के माध्यम से अपने-अपने मतदान केंद्र का सटीक अक्षांश एवं देशांतर सत्यापित करना अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से मतदान केंद्रों की वास्तविक जीपीएस लोकेशन दर्ज करने की व्यवस्था लागू की गयी है, ताकि भविष्य में निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो.

मतदान केंद्र के मुख्य द्वार पर खड़े होकर करें सत्यापन

बैठक में बीएलओ को बताया गया कि वे अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और ओटीपी अथवा पासवर्ड की सहायता से बीएलओ एप में लॉग इन करें. इसके बाद संबंधित मतदान केंद्र के भवन अथवा मुख्य प्रवेश द्वार के सामने खड़े होकर ही लोकेशन का सत्यापन करें, ताकि एप सही जीपीएस लोकेशन दर्ज कर सके.

इसके साथ ही होम स्क्रीन पर उपलब्ध विकल्प के माध्यम से मतदान केंद्र की आधारभूत सुविधाओं की जानकारी भी अपडेट करनी होगी. इसमें पेयजल, बिजली, रैंप सहित अन्य सुविधाओं की स्थिति दर्ज करनी होगी. एप स्वतः संबंधित स्थान का अक्षांश एवं देशांतर सिंक कर लेगा. इसके बाद मतदान केंद्र के भवन की स्पष्ट तस्वीर अपलोड कर पूरी जानकारी सबमिट करनी होगी.

लंबित प्रपत्रों का समय पर करें निष्पादन

बीडीओ ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि जिनके पास मतदाता सूची से संबंधित प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 एवं प्रपत्र-8 लंबित हैं, उनका समयबद्ध सत्यापन और निष्पादन सुनिश्चित करें. उन्होंने निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया.

बैठक में जमा अहमद रिजवी, सुशील कुमार पंडित, अजीत बैठा, अनिरुद्ध राम, कमलेश कुमार राम, अमरनाथ पाठक, वशिष्ठ राम सहित प्रखंड के सभी बीएलओ उपस्थित रहे.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उमाशंकर राम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >