सीवान: NEET पेपर लीक मामले के विरोध में गुठनी में आइसा-आरवाईए का प्रतिवाद मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

नीट पेपर लीक मामले ने छात्रों को सड़कों पर उतार दिया है. सीवान में आइसा और आरवाईए के कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की है.

Siwan News: नीट पेपर लीक मामले के विरोध में शुक्रवार की शाम ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और रिवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन (आरवाईए) के कार्यकर्ताओं ने गुठनी में प्रतिवाद मार्च निकाला.

इससे पहले गुठनी चौराहा स्थित माले कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई.

निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

प्रतिवाद मार्च के दौरान छात्रों ने नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की.

मार्च गुठनी चौराहा से शुरू होकर मुख्य बाजार और तेनुआ मोड़ होते हुए पुनः माले कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ.

हाथों में तख्तियां लेकर की नारेबाजी

प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई.

वक्ताओं ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं देश की शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं.

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

कार्यकर्ताओं ने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए.

उन्होंने केंद्र सरकार से मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द सजा दिलाने की मांग की.

पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण रहा मार्च

प्रतिवाद मार्च को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

मैरवा प्रभाग के पुलिस इंस्पेक्टर रत्नेश वर्मा और गुठनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा. पुलिस की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

छात्र हितों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में आइसा और आरवाईए कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर आगे भी संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया.

मौके पर मुखिया नवमी लाल, इंद्रजीत कुशवाहा, निखिल साहनी, अंगद पटेल, शेष नाथ राम समेत सैकड़ों छात्र मौजूद रहे.

Also Read:बिहार में अब रात के 2 बजे भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई? नए डिजिटल लर्निंग ऐप से मिलेगा ये फायदा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra Prakash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >