सीवान में छात्र आंदोलन के समर्थन में आइसा-आरवाईए का विरोध मार्च, 25 जुलाई के बिहार बंद का आह्वान

सीवान में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा ने विरोध मार्च निकाला. 25 जुलाई को प्रस्तावित बिहार बंद को सफल बनाने की अपील की गई है.

सीवान: छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर शुक्रवार को आइसा (AISA) और इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध मार्च निकाला. मार्च ललित बस स्टैंड से शुरू होकर बबुनिया मोड़ होते हुए जेपी चौक पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई.

छात्र आंदोलन पर कार्रवाई का किया विरोध

सभा को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव जयशंकर पंडित और जिला अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद ने कहा कि पेपर लीक और भर्ती घोटालों के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर, पटना समेत देशभर में चल रहे छात्र आंदोलनों पर दमन किया जा रहा है. उन्होंने आंदोलन पर कार्रवाई रोकने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की तथा छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और मृत छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की.

सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

आइसा के जिला अध्यक्ष प्रिंस पासवान और जिला सचिव अनीश ने कहा कि छात्र आंदोलन पिछले 34 दिनों से जारी है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई प्रतिनिधि वार्ता के लिए नहीं पहुंचा. उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलनरत छात्रों को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है. उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा.

25 जुलाई के बिहार बंद को सफल बनाने की अपील

सभा के दौरान आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा की ओर से 25 जुलाई को प्रस्तावित बिहार बंद को सफल बनाने की अपील की गई. संगठन ने छात्र-युवाओं से बड़ी संख्या में सीवान पहुंचकर आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में विकास यादव, धर्मेंद्र कुमार, सोनू कुशवाहा, गौतम पांडेय, अरविंद, रामायण यादव, पंकज, अभिमन्यु यादव, दयानंद कुशवाहा, सुनील यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें : CJP Protest Live: पेपर लीक पर कानून लाने की तैयारी, कैबिनेट से मिली मसौदे को मंजूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arvind kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >