अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर करेजी गांव के समीप मंगलवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के करेजी गांव निवासी रंजीत नाथ तिवारी (28) वर्ष के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार रंजीत पैदल पूजा करने मंदिर जा रहे थे.

गुठनी. गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग पर करेजी गांव के समीप मंगलवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के करेजी गांव निवासी रंजीत नाथ तिवारी (28) वर्ष के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार रंजीत पैदल पूजा करने मंदिर जा रहे थे. ग्रामीणों का कहना है की घायल युवक को गंभीर हालत में मैरवा रेफरल अस्पताल में लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना की जानकारी मिलने के नाराज ग्रामीणों ने गुठनी मैरवा मुख्य मार्ग तीन घंटे तक जाम कर दिया. सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, एएसआई पंकज कुमार, एसआई गणेश चौहान, एसआई संतोष राम, भगवान तिवारी, रौशन कुमार मामले की छानबीन शुरू कर दिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आवेदन मिलने के बाद एफआइआर दर्ज कर लिया जाएगा. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उसके परिवार में उसकी मां नेत्री कुंवर, बड़ा भाई आशुतोष नाथ तिवारी शामिल हैं. परिजनों की चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया सीओ डॉ विकास कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन पर मामले की जांच किया जायेगा. उसके बाद सरकारी सहायता दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >