कम वजन की शिकायत पर होगी कार्रवाई: डीएम

जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने गोदाम से जन वितरण प्रणाली के दुकानों में कम तौल के अनाज की बोरी के बारे में शिकायत की

प्रतिनिधि सीवान: जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने गोदाम से जन वितरण प्रणाली के दुकानों में कम तौल के अनाज की बोरी के बारे में शिकायत की डीएम ने शिकायत सुनने के बाद बैठक में जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम को शत प्रतिशत अनाज की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही एजीएम के विरुद्ध स्पष्टीकरण पूछने का भी निर्देश दिया गया. एसडीओ सीवान सदर व महाराजगंज को नया राशन कार्ड निर्गमन निर्धारित समय सीमा का ध्यान रखते हुए करने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया. ऑनलाइन एवं आरटीपीएस सेंटर से प्राप्त आवेदनों को भी निर्धारित समय सीमा के भीतर जांचोंपरांत राशन कार्ड निर्गमन करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने बताया कि सप्ताह के प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को महादलित टोलों में विकास शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इन शिविरों में सर्वे कर छूटे हुए महादलित परिवारों को राशन कार्ड देने का निर्देश दिया.महादलित परिवार के वैसे सदस्य जिनका नाम राशन कार्ड में किसी कारणवश छूट गया है. उनका नाम 24 घंटे के अंदर जोड़ने का निर्देश भी दिया गया. राशन कार्ड के इ केवाइसी की स्थिति की समीक्षा की गई. जानकारी दी गई की जिले में कुल लगभग 73% ई केवाईसी का कार्य पूरा कर लिया गया है. इस पर जिला पदाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए इसमें अविलंब प्रगति लाने का निर्देश सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >