सीवान: एसआई से मारपीट और गोलीकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बुलेट बाइक जब्त

सीवान जिले में पुलिस ने मारपीट और गोलीकांड जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे युवराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक बुलेट बाइक भी बरामद हुई है, जिसकी जांच की जा रही है.

Siwan News : सीवान जिले के मलमलिया टीओपी के तत्कालीन प्रभारी एसआई अनिल सिंह के साथ मारपीट और गोलीकांड सहित कई आपराधिक मामलों में फरार चल रहे कौड़ियां सराहनिया टोला निवासी युवराज सिंह को भगवानपुर हाट पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से एक बुलेट बाइक भी जब्त की है, जिसके दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

लंंबे समय से पुलिस कर रही थी छापेमारी

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवराज सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह बार-बार ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवराज सिंह जनवरी माह में मलमलिया टीओपी के तत्कालीन प्रभारी एसआई अनिल सिंह के साथ मारपीट करने के मामले का मुख्य आरोपित है. इसके अलावा जून माह में कौड़ियां इंद्र राय टोला निवासी आदित्य राज को गोली मारकर घायल करने की घटना में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है.

पुलिस कर रही पूछताछ

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के आधार पर अन्य मामलों में भी उसकी भूमिका की जांच की जाएगी. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >